हरसूद: सांसद खेल महोत्सव में अरिहंत स्कूल ने विभिन्न खेलों में लहराया परचम
Harsud, Khandwa | Nov 28, 2025 स्टेडियम ग्राउंड पर गुरुवार को आयोजित सांसद खेल महोत्सव में अरिहंत पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई खेलों में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। वालीबाल, कबड्डी, खो-खो,रेस सहित विभिन्न खेलों में भाग लेकर शाला के खिलाड़ियों ने अपना जज्बा और उत्कृष्ट खेल कौशल प्रदर्शित किया।