करसोग: करसोग में 'स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार' अभियान का शुभारंभ, नगर पंचायत अध्यक्ष सविता गुप्ता रहीं मुख्यातिथि
Karsog, Mandi | Sep 17, 2025 बुधवार को नागरिक चिकित्सालय करसोग में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत नगर पंचायत अध्यक्ष सविता गुप्ता ने की। शाम 5 बजे तक177 महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई।खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान ने बताया कि अभियान के दौरान महिलाओं के बीपी, शुगर, कैंसर, टीबी, एचआईवी और हेपटाइटिस की जांच की जाएगी। अभियान 15 दिन तक चलेगा और 2 अक्टूबर को संपन्न होगा