निवाड़ी: निवाड़ी तहसील में पेशी पर आए बुजुर्ग दंपत्ति से दूसरे पक्ष ने की मारपीट, पुलिस ने अस्पताल में कराया उपचार
Niwari, Niwari | Nov 27, 2025 दर्रेठा निवासी 65 वर्षीय आशाराम वंशकार अपनी पत्नी 60 वर्षीय बिंदा वंशकार के साथ आज 27 नवंबर को निवाड़ी तहसील में जमीनी विवाद में चल रही पेशी करने के लिए आया हुए थे तभी वहीं दूसरे पक्ष के रामप्रकाश, मनीराम और पवन आ गए इन्हीं लोगों से जमीन का विवाद करीब 2 बर्षों से चल रहा है इन लोगों के द्वारा तहसील के पास बुजुर्ग दंपति की शाम करीब 6 बजे मारपीट की गई।