निवाड़ी: मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
Niwari, Niwari | Nov 7, 2025 निवाड़ी। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला निवाड़ी द्वारा प्रांतीय आव्हान पर आज दिनांक 7 नवंबर 2025 को दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय निवाड़ी में प्रथम चरण के आंदोलन के तहत मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन के नाम 15 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्टी कलेक्टर सुश्री विनिता जैन को ज्ञापन सौंपा गया।