खलीलाबाद: तेज़ रफ्तार बाइक सवार ने ई-रिक्शा से टकराया, ई-रिक्शा में बैठी गर्भवती महिला घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के हीरालाल डिग्री कॉलेज की पास बुधवार की दोपहर 2:30 बजे तेज़ रफ्तार बाइक सवार रिक्शा से टकरा गया। वही ई रिक्शा में बैठी 25 वर्षीय गर्भवती महिला का पैर फैक्चर हो गया गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से महिला को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है। महिला का नाम कंचन पत्नी ओंकार है।