खैर: जलालपुर गांव में दबिश देने गई पुलिस टीम पर फायरिंग, एक पुलिस कर्मी घायल, अस्पताल में भर्ती, बदमाश फरार
Khair, Aligarh | Nov 9, 2025 अलीगढ़ के थाना टप्पल इलाके के जलालपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर की सूचना मिलने पर दबिश देने गई पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस घटना में एक कांस्टेबल देव दीक्षित को गोली लगी और वह घायल हो गए। घटना के बाद मौके से हिस्ट्रीशीटर आरोपी बदमाश फरार हो गया। इधर घायल अवस्था में पुलिसकर्मी कांस्टेबल देव दीक्षित को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।