सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ छोटे भाई के साथ बाहर मजदूरी करने गया था। घर पर उसकी दो नाबालिग पुत्रियां दादा के पास रह रही थीं। 21 जनवरी को दोनों बहनें पास के खेत में मटर तोड़ने गई थीं। इसी दौरान वहां मौजूद अनिल कुमार, शकुंतला देवी, मीरा देवी और ज्योति से विवाद हुआ था।