➡️ मैदानढाना में पेयजल आपूर्ति सुचारू, कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देश पर बोर खनन कर बहाल हुई जल सप्लाई
कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे द्वारा भीमपुर ब्लॉक के ग्राम मैदानढाना में पेयजल समस्या के त्वरित निराकरण के लिए दिए गए निर्देशों के बाद गांव में पेयजल आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
कलेक्टर डॉ सोनवणे ने भीमपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के भ्रमण के दौरान ग्राम डोडाजाम में आयोजित चौपाल में ग्राम मैदानढाना ग्रामीणों से संवाद किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने खराब एवं मटमैले पानी की समस्या से अवगत कराया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने तत्काल लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) एवं जनपद पंचायत को समस्या के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर डॉ सोनवणे के निर्देशों के पालन में 24 घंटे के अंदर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा ग्राम मैदानढाना में बोर खनन कराया गया, जिसके बाद गांव में पेयजल सप्लाई सुचारू हो गई है। ग्रामीणों को अब स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of Public Health Engineering, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#12YearsOfGaribKalyan
#बैतूल
#betul
339 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 8, 2026