नारनौल: नारनौल शहर की डांस एकेडमी में लगी आग, पड़ोसियों ने दी सूचना
शहर के हुडा सेक्टर एक स्थित मकान नंबर 1737 के बेसमेंट में एक डांस एकेडमी बनी हुई है। इस डांस एकेडमी में रखे सामान में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद वहां पर बेसमेंट से धुआं उठने लगा। जिस समय आग लगी, उस समय मकान मालिक रिटायर्ड जेई अशोक यादव भी घर पर नहीं थे। वहीं डांस एकेडमी भी बंद थी।