लुहर गांव निवासी सुनील की 19 वर्षीय पुत्री दीपाली महोबा में किराए के मकान में रहकर वीर भूमि डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। शनिवार समय 1 बजे उसने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर द्वारा छात्रा का इलाज किया जा रहा है।