आमेट: दोवड़ा में 'सांसद खेल महोत्सव 2025' का शानदार आगाज़, रस्साकसी और वॉलीबॉल में दोवड़ा का दबदबा
दोवड़ा में 'सांसद खेल महोत्सव 2025' का शानदार आगाज़: रस्साकसी और वॉलीबॉल में दोवड़ा का दबदबा" आमेट के दोवड़ा पंचायत स्तर पर सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत हो गई है। यह आयोजन 3 नवंबर से 5 नवंबर 2025 तक चलेगा। स्थानीय प्रशासक रतन सिंह चारण के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिन्होंने सभी खिलाड़ियों को खेल शपथ दिलाई।