कासगंज: बीएवी इंटर कॉलेज में यातायात पुलिस और आरटीओ ने छात्रों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया
कासगंज शहर के बीएवी इंटर कॉलेज में गुरुवार को यातायात प्रभारी लक्ष्मण सिंह और आर टीओ राम प्रकाश मिश्र ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए केम्प लगाया। इस केम्प में स्कूली छात्रों और शिक्षकों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया। और यातायात नियमों की जागरूकता के लिए पम्पलेट वितरित किए। जानकारी गुरुवार शाम 5 बजे मिली।