सिमडेगा: झारखंड स्थापना दिवस पर सिमडेगा में 11 से 15 नवंबर तक विविध कार्यक्रम: डीसी सिमडेगा
झारखंड राज्य के 25वें स्थापना दिवस पर सिमडेगा में 11 से 15 नवंबर तक रंगारंग कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित होगी। डीसी कंचन सिंह ने बताया कि इसकी शुरुआत 11 नवंबर को सुबह 7 बजे रन फॉर झारखंड से होगी। 13 को साइकिल रैली, 14 को क्विज़ व जतरा और 15 को सांस्कृतिक संध्या के साथ समापन होगा। (कार्यक्रम की जानकारी सोमवार को दोपहर 4 बजे दी गई।)