धारी: धारी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा धानाचुली, गड़खेत, थिरोली गाजा व कौल में विधायक राम सिंह कैड़ा ने समस्याएं जानी
Dhari, Nainital | Nov 29, 2025 भीमताल विधानसभा क्षेत्र के धारी ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सभा धानाचुली, गड़खेत, थिरोली गाजा व कौल विधायक राम सिंह कैड़ा ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को समस्याओं को सुना। आपको बता दें शनिवार चार बजे बजे विधायक राम सिंह कैड़ा यहां पहुंचे। यहां पहुंचने पर विधायक राम सिंह कैड़ा को ग्रामीणों ने सड़क से संबंधित समस्याएं बताई।