राजपुर: ऑपरेशन मुस्कान: थाना नागलवाड़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो गुमशुदा महिलाएं सकुशल बरामद
Rajpur, Barwani | Nov 27, 2025 थाना प्रभारी नागलवाड़ी निरीक्षक माधव सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से गुमशुदा महिलाओं के लोकेशन का पता लगाया और सतत संपर्क, रिश्तेदारों से पूछताछ तथा संभावित स्थलों पर खोजबीन करते हुए दोनों महिलाओं को सम्बंधित रिश्तेदारों के घर से सुरक्षित दस्तयाब किया। इसके पश्चात दोनों महिलाओं को क़ानूनी औपचारिकताओं के बाद सुपुर्द किया।