लाडपुरा: फिजिक्स वाला कोचिंग में छात्रों से सीधा संवाद कर कलेक्टर ने बढ़ाया आत्मविश्वास, सफलता के लिए आत्मविश्वास और संतुलन जरूरी
Ladpura, Kota | May 23, 2025 कामयाब कोटा अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को दोपहर 3 बजे जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने फिजिक्सवाला कोचिंग संस्थान में अध्ययनरत कोचिंग विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ मानसिक रूप से स्वस्थ और तनावमुक्त रहने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।