बिंदकी: जहानाबाद के भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की, क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न मांगें की
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेंद्र सिंह पटेल मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे लखनऊ के मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात किया। इस मामले में विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न प्रकार की मांग किया। मुख्यमंत्री ने समस्याएं हल करने की बात कही है।