नुआंव: मध्य विद्यालय बराढ़ी में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की दवा, पहले किया दवा का सेवन
Nuaon, Kaimur | Sep 16, 2025 जानकारी के अनुसार नुआंव प्रखंड क्षेत्र के 77 विद्यालय में कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को कृषि की दवा एल्बेंडाजोल खिलाई गई ।जहां प्रखंड के मध्य विद्यालय बराढ़ी में मंगलवार की दोपहर पहुंचे नुआंव प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उन्होंने स्वयं पहले कृमि की दवा एल्बेंडाजोल का सेवन किया फिर बच्चों को सेवन कराया वा कई महत्वपूर्ण जानकारियां दिए।