लखीमपुर: सलेमपुर कोन में मां का दसवां संस्कार चल रहा था, दूसरी तरफ बेटे की हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान हुई मौत
सलेमपुर कोन निवासी मुन्नी रस्तोगी पत्नी करन सिंह रस्तोगी अपने बड़े पुत्र उत्तम रस्तोगी के साथ बीते 19 मार्च 2025 को दवा लेने के लिए जा रही थी पॉलिटेक्निक के पास किसी अज्ञात वाहन ने दोनों लोगों को टक्कर मार दी थी। मुन्नी देवी की 20 मार्च 2025 को मौत हो गई थी। दसवां संस्कार वाले दिन उत्तम रस्तोगी की हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई है।