मुख्यमंत्री के मिशन 'विकसित यूपी' के लिए आमजन ने बढ़-चढ़कर दिए सुझाव, करीब सवा दो लाख फीडबैक दर्ज
Sadar, Lucknow | Sep 17, 2025 योगी सरकार द्वारा संचालित 'समर्थ उत्तर प्रदेश–विकसित उत्तर प्रदेश @2047' अभियान निरंतर जनभागीदारी और सुझावों के साथ आगे बढ़ रहा है। विश्वकर्मा जयंती व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर बुधवार तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों में नोडल अधिकारियों एवं प्रबुद्धजनों ने भ्रमण कर संवाद किया।