अशोक नगर: राजराजेश्वर मंदिर से निकली भव्य मंगल प्रभात फेरी, हाथों में दीप लिए हज़ारों महिलाएं हुईं शामिल
अशोकनगर में देव प्रबोधिनी एकादशी के अवसर पर शनिवार को भव्य मंगल प्रभात फेरी निकाली गई। यह प्रभात फेरी तड़के सुबह राजराजेश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं हाथों में दीप लेकर शामिल हुईं। इस दौरान शहर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। यह प्रभात फेरी अक्षर पीठ के तत्वावधान में आयोजित की गई थी।