नरेंद्रनगर में निकाय चुनाव के मतदान के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब मंत्री सुबोध उनियाल मतदान केंद्र पहुंचे। यूकेडी नेताओं ने इसका विरोध किया और मौके पर तीखी नोकझोंक देखने को मिली। यूकेडी नेत्री प्रमिला रावत और पूर्व मेयर प्रत्याशी दिनेश चंद्र मास्टर ने लाइव वीडियो के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
#Uttarakhand #Narendranagar #SubodhUniyal #UKD #Election ViralVideo TehriGarhwal