पर्यावरण संरक्षण सप्ताह 2026 के अंतर्गत जनपद पंचायत निवाड़ी की 38 ग्राम पंचायतों में हुआ साइकिल रैली का आयोजन
--
पर्यावरण संरक्षण सप्ताह 2026 एवं _“एक पेड़ माँ के नाम 2.0”_ अभियान के तहत कलेक्टर श्रीमती जमुना भिड़े के निर्देशानुसार जनपद पंचायत निवाड़ी की 38 ग्राम पंचायतों में एक साथ साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, प्लास्टिक मुक्त गांव का संदेश देना एवं पौधरोपण हेतु ग्रामीणों को प्रेरित करना रहा।
अभियान के प्रमुख बिंदु:
1. सहभागिता: साइकिल रैली में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
2. संचालन: पग्राम पंचायत में रैली का शुभारंभ किया गया। प्रतिभागियों ने “पेड़ लगाओ-पर्यावरण बचाओ” “साइकिल चलाओ-प्रदूषण घटाओ” “प्लास्टिक हटाओ-धरती बचाओ” के नारे लगाते हुए गांव की मुख्य गलियों का भ्रमण किया।
3. संदेश: रैली के समापन पर उपस्थित जनों को एक-एक पौधा लगाने एवं उसकी देखभाल करने को कहा गया।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Water Resources, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh #WorldEnvironmentDay #swachtaabhiyan #SaveTreeSaveEnvironment #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP #JansamparkMP #niwari