बुरहानपुर नगर: कलेक्टर मार्ग से सिंधी बस्ती चौराहे तक नगर निगम का सफाई अभियान, पेड़ों की छंटाई भी हुई
सोमवार दोपहर 2:00 कलेक्टर मार्ग से सिंधी बस्ती चौराहे तक नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव के निर्देश पर सफाई अभियान चलाया गया। सफाई अभियान के साथ पेड़ों की छटाई भी की गई। नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से पेड़ों की छटाई के लिए समाज सेवियों ने मांग की थी जिसको लेकर अभियान चलाया गया।