हरदा: हरदा में कल चार घंटे बिजली बंद, गुप्तेश्वर मंदिर और इंदौर रोड फीडर पर होगा सुधार कार्य
Harda, Harda | Nov 8, 2025 आज 8 नवंबर शाम 7 बजे कंपनी के जेई राकेश सिलोरिया ने बताया कि 33/11 केवी हरदा शहर उपकेंद्र से निकलने वाले 11 केवी गुप्तेश्वर मंदिर और 11 केवी इंदौर फीडर पर अतिआवश्यक सुधार कार्य किया जाएगा। इस कटौती से सिंधी कॉलोनी, विपट कॉलोनी, राजधानी कॉलोनी, ड्रीमलैंड कॉलोनी, ब्रजधाम कॉलोनी, रौनक बिहार, सहित कई कॉलोनियों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होगी।