झांसी: जिला अस्पताल के नेत्र विभाग में ग्राहक पकड़ने को लेकर 2 दलालों के बीच हुई मारपीट, पुलिस ने दोनों को पकड़ा
Jhansi, Jhansi | May 23, 2025 झांसी के जिला अस्पताल में दलाल आपस में भिड़ गए। वह नेत्र विभाग से मरीजों को ग्राहक बनाने पहुंचे थे। यहां पहले से मौजूद दलाल के बाद में पहुंचे दलाल ने विरोध किया। इसी के बाद विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पहले वाले दलाल ने दूसरे दलाल को जमीन पर घसीटते हुए बाहर पटक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई।