डुमरी: झापीपा के केंद्रीय सचिव अशोक अग्रवाल का बयान- डुमरी में सहायक शिक्षकों के आंदोलन को दबाने हेतु अराजकता की जा रही है
Dumri, Giridih | Nov 6, 2025 झारखंड पीपुल्स पार्टी के केंद्रीय सचिव अशोक अग्रवाल आजाद ने गुरूवार को अपराह्न करीब 3 बजे पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि झारखंड में 24 जिलों के सहायक अध्यापकों के घोषित आंदोलन को सरकार एवं प्रशासन द्वारा बलपूर्वक दबाने के प्रयास में राज्य में अराजकता व बर्बरता की जा रही है,यह दुर्भाग्यपूर्ण है।