अमरोहा: अमरोहा में आग का तांडव: वेल्डिंग की चिंगारी से फलों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, मची भगदड़
अमरोहा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब डिडौली कोतवाली क्षेत्र के जोई मे वेल्डिंग का काम करते समय निकली चिंगारी से अहमद के फलों के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम में बड़ी मात्रा में फल और पैकिंग सामग्री रखी हुई थी, जिससे आग तेजी से फैल गई। धुएं का गुब