ब्रह्मपुर: ब्रह्मपुर सीमा तक 32 किमी के दायरे में 24 घंटे से लगा महाजाम, चालकों को हुई परेशानी
आरा बक्सर फोरलेन पर 32 किलोमीटर के दायरे में शुक्रवार को भी जाम लगा रहा। जाम को लगे 24 घंटे से अधिक का समय बीत गया है। वाहन जांच के नाम पर बक्सर में रोके जा रहे वाहनों के कारण यह जाम लग रहा है। 24 घंटे से भी अधिक समय से लगे जाम के कारण ड्राइवरों को काफी परेशानी हो रही है। डुमरांव के पुराना भोजपुर में प्रशासन मुस्तैद तो दिखा लेकिन फोरलेन कर जाम लगा रहा।