गगरेट: कलोह बेली में 5 बजे के बाद खनन सामग्री ले जाने पर टिप्पर चालक के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
Gagret, Una | Nov 30, 2025 कलोह बेली में पुलिस ने रविवार शाम 6 बजे प्रतिबंधित समय में खनिज सामग्री ले जाने के आरोप में एक टिप्पर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिला उपायुक्त द्वारा खनन सामग्री ले जाने के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक समय तय किया है। पुलिस ने नियमों की अवहेलना करने पर प्रदीप कुमार पुत्र परमजीत सिंह निवासी मवा सिंधिया के खिलाफ केस दर्ज किया है।