Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana
image
image
image
image
image

अग्नि सुरक्षा के प्रति जमुई प्रशासन सतर्क: विभिन्न संस्थानों में किया गया 'अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण' (Fire Safety Audit) आज दिनांक 09 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्री नवीन ( भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देशन में सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनुमंडल अग्निशामालय, जमुई द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जमुई अंतर्गत विभिन्न प्रमुख संस्थानों का सघन अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण (Fire Safety Audit) किया गया। निरीक्षण किए गए मुख्य संस्थान: 1️⃣ गोदावरी नर्सिंग होम (Godavari Nursing Home) 2️⃣ एम.एम. हॉस्पिटल, जमुई (MM Hospital, Jamui) 3️⃣ शशि ग्रैंड होटल (Shashi Grand Hotel) जांच एवं आवश्यक निर्देश: निरीक्षण के दौरान सभी संस्थानों से अग्नि सुरक्षा से संबंधित स्वघोषणा पत्र प्राप्त किया गया। सुरक्षा मानकों की सूक्ष्मता से जांच की गई एवं जहां भी छोटी-मोटी कमियां पाई गईं, उन्हें अविलंब दूर करने के कड़े निर्देश दिए गए। संस्थानों के प्रबंधकों और कर्मियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुझाव और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी भी दी गई। जमुई जिला प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी व्यावसायिक एवं चिकित्सीय संस्थानों से अपील है कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करें और सतर्क रहें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar #JamuiAdministration #FireSafetyAudit #PublicSafety #JamuiUpdate #DistrictMagistrateJamui #अग्नि_सुरक्षा_सप्ताह #जमुई_प्रशासन

Jamui, Bihar | Jun 9, 2026

MORE NEWS

दिल्ली से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन परियोजना का ऐलान, सफर होगा और भी तेज!

#BulletTrain #DelhiToSiliguri #AshwiniVaishnaw #IndianRailways #BiharPolitics #TejPratapYadav #RabriDevi #LaluYadav #RJD #ManojJha #PoliticalNews #BreakingNews #BiharNews #Patna #SevanTakNews

दिल्ली से सिलीगुड़ी तक बुलेट ट्रेन परियोजना का ऐलान, सफर होगा और भी तेज! #BulletTrain #DelhiToSiliguri #AshwiniVaishnaw #IndianRailways #BiharPolitics #TejPratapYadav #RabriDevi #LaluYadav #RJD #ManojJha #PoliticalNews #BreakingNews #BiharNews #Patna #SevanTakNews

Sono, Jamui | Jun 9, 2026

सेवन तक न्यूज़ | जमुई

पटना स्थित आवास पर समाजसेवी संतोष कुमार दास ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं चकाई के पूर्व विधायक Sumit Kumar Singh से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका स्नेहिल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया।

मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। संतोष कुमार दास ने कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के अनुभव और मार्गदर्शन से समाजहित में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

#SantoshKumarDas #SumitKumarSingh #Chakai #Jamui #BiharPolitics #Patna #SocialWork #जनसंपर्क #बिहार #जमुई #चकाई #SevanTakNews

सेवन तक न्यूज़ | जमुई पटना स्थित आवास पर समाजसेवी संतोष कुमार दास ने बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं चकाई के पूर्व विधायक Sumit Kumar Singh से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उनका स्नेहिल आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। संतोष कुमार दास ने कहा कि वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों के अनुभव और मार्गदर्शन से समाजहित में बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। #SantoshKumarDas #SumitKumarSingh #Chakai #Jamui #BiharPolitics #Patna #SocialWork #जनसंपर्क #बिहार #जमुई #चकाई #SevanTakNews

Sono, Jamui | Jun 9, 2026

प्रेस विज्ञप्ति
जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई
 09 जून, 2026

शीर्षक: जमुई में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन का बडी करवाई, बलिया डाबर घाट पर नियमों का उल्लंघन करने वाले संवेदक पर ₹5.47 लाख का भारी जुर्माना।

जमुई:  जिला प्रशासन ने प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले माफियाओं के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र. से.) के कड़े और स्पष्ट निर्देश के आलोक में जिला खनिज विकास पदाधिकारी एवं खान निरीक्षक की संयुक्त टीम ने चकाई प्रखंड के अंतर्गत बलिया डाबर घाट पर औचक छापेमारी की, जहां पर्यावरण स्वीकृति की निर्धारित सीमा का सरेआम उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार ₹5,47,000 (पाँच लाख सैंतालीस हजार रुपये) का भारी आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया है।

यह त्वरित कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन,  मीडिया की खबरों के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए की गई। जिला खनिज विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन टीम द्वारा किए गए तकनीकी मापदंडों के स्थलीय निरीक्षण में यह पुष्टि हुई कि संवेदक द्वारा आवंटित क्षेत्र की 1600 मीटर की निर्धारित सीमा की अनदेखी की जा रही थी। संवेदक द्वारा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर जाकर मेझनी और बढ़िया घाट मौजा के अंतर्गत पोकलेन मशीनों के माध्यम से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा था, जो पूरी तरह से स्थापित नियमों और पर्यावरण मानकों के विरुद्ध है।

अवैध खनन के साथ-साथ ग्रामीणों द्वारा आवेदन में लगाए गए डराने-धमकाने और असामाजिक तत्वों द्वारा क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के गंभीर आरोपों को जिला प्रशासन ने बेहद संवेदनशीलता से लिया है। स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंचल अधिकारी, चकाई और स्थानीय चन्द्रमंडीह थाना को प्रभावित क्षेत्र में सतत गश्त व कड़ी निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

अवैध खनन मामले की गंभीरता को स्पष्ट करते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जिले के भीतर प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन, ओवरलोडिंग या किसी भी प्रकार के नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संवेदकों को सचेत किया कि वे केवल आवंटित और स्वीकृत सीमा के भीतर ही नियमानुकूल खनन कार्य करें, अन्यथा भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि खनिज नियमावली के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनका टेंडर रद्द करने जैसी कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
#jamuinews #jamui #jamuiupdate Mines & Geology Department, Government of Bihar 
General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

प्रेस विज्ञप्ति जिला जन संपर्क कार्यालय, जमुई 09 जून, 2026 शीर्षक: जमुई में अवैध बालू खनन पर जिला प्रशासन का बडी करवाई, बलिया डाबर घाट पर नियमों का उल्लंघन करने वाले संवेदक पर ₹5.47 लाख का भारी जुर्माना। जमुई: जिला प्रशासन ने प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन और पर्यावरण नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले माफियाओं के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति के तहत एक बड़ी कार्रवाई की है। जिला पदाधिकारी श्री नवीन (भा.प्र. से.) के कड़े और स्पष्ट निर्देश के आलोक में जिला खनिज विकास पदाधिकारी एवं खान निरीक्षक की संयुक्त टीम ने चकाई प्रखंड के अंतर्गत बलिया डाबर घाट पर औचक छापेमारी की, जहां पर्यावरण स्वीकृति की निर्धारित सीमा का सरेआम उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संवेदक के विरुद्ध नियमानुसार ₹5,47,000 (पाँच लाख सैंतालीस हजार रुपये) का भारी आर्थिक दंड अधिरोपित किया गया है। यह त्वरित कार्रवाई स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन, मीडिया की खबरों के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए की गई। जिला खनिज विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में खनन टीम द्वारा किए गए तकनीकी मापदंडों के स्थलीय निरीक्षण में यह पुष्टि हुई कि संवेदक द्वारा आवंटित क्षेत्र की 1600 मीटर की निर्धारित सीमा की अनदेखी की जा रही थी। संवेदक द्वारा स्वीकृत क्षेत्र से बाहर जाकर मेझनी और बढ़िया घाट मौजा के अंतर्गत पोकलेन मशीनों के माध्यम से बालू का अवैध उठाव किया जा रहा था, जो पूरी तरह से स्थापित नियमों और पर्यावरण मानकों के विरुद्ध है। अवैध खनन के साथ-साथ ग्रामीणों द्वारा आवेदन में लगाए गए डराने-धमकाने और असामाजिक तत्वों द्वारा क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के गंभीर आरोपों को जिला प्रशासन ने बेहद संवेदनशीलता से लिया है। स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अंचल अधिकारी, चकाई और स्थानीय चन्द्रमंडीह थाना को प्रभावित क्षेत्र में सतत गश्त व कड़ी निगरानी रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। अवैध खनन मामले की गंभीरता को स्पष्ट करते हुए जिला खनन पदाधिकारी ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि जिले के भीतर प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन, ओवरलोडिंग या किसी भी प्रकार के नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी संवेदकों को सचेत किया कि वे केवल आवंटित और स्वीकृत सीमा के भीतर ही नियमानुकूल खनन कार्य करें, अन्यथा भविष्य में उल्लंघन पाए जाने पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा बल्कि खनिज नियमावली के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए उनका टेंडर रद्द करने जैसी कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। #jamuinews #jamui #jamuiupdate Mines & Geology Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Jamui, Bihar | Jun 9, 2026

अग्नि सुरक्षा के प्रति जमुई प्रशासन सतर्क: विभिन्न संस्थानों में किया गया 'अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण' (Fire Safety Audit) आज दिनांक 09 जून 2026 को जिला पदाधिकारी श्री नवीन ( भा.प्र.से.) के दिशा-निर्देशन में सुरक्षा मानकों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से अनुमंडल अग्निशामालय, जमुई द्वारा एक विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जमुई अंतर्गत विभिन्न प्रमुख संस्थानों का सघन अग्नि सुरक्षा अंकेक्षण (Fire Safety Audit) किया गया। निरीक्षण किए गए मुख्य संस्थान: 1️⃣ गोदावरी नर्सिंग होम (Godavari Nursing Home) 2️⃣ एम.एम. हॉस्पिटल, जमुई (MM Hospital, Jamui) 3️⃣ शशि ग्रैंड होटल (Shashi Grand Hotel) जांच एवं आवश्यक निर्देश: निरीक्षण के दौरान सभी संस्थानों से अग्नि सुरक्षा से संबंधित स्वघोषणा पत्र प्राप्त किया गया। सुरक्षा मानकों की सूक्ष्मता से जांच की गई एवं जहां भी छोटी-मोटी कमियां पाई गईं, उन्हें अविलंब दूर करने के कड़े निर्देश दिए गए। संस्थानों के प्रबंधकों और कर्मियों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सुझाव और अग्निशमन उपकरणों के सही उपयोग की जानकारी भी दी गई। जमुई जिला प्रशासन आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी व्यावसायिक एवं चिकित्सीय संस्थानों से अपील है कि वे अग्नि सुरक्षा मानकों का पूर्णतः पालन करें और सतर्क रहें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar General Administration Department, Govt. of Bihar #JamuiAdministration #FireSafetyAudit #PublicSafety #JamuiUpdate #DistrictMagistrateJamui #अग्नि_सुरक्षा_सप्ताह #जमुई_प्रशासन - Jamui News