सिवनी: विकलांग आदिवासी महिला ने अम्बेडकर प्रतिमा स्थल पर समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की भूख हड़ताल
Seoni, Seoni | Nov 29, 2025 सिवनी की बरघाट ब्लाक की रहने वाली एक विकलांग आदिवासी महिला श्यामवती ने अपनी आर्थिक और सामाजिक समस्याओं के समाधान न होने पर प्रशासन के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। शनिवार को महिला ने बताया कि वह कई बार अधिकारियों को आवेदन देकर मदद मांग चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।