चारामा: सिरसिदा के सुप्रसिद्ध गायक हिरेश सिन्हा को 'शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान' मिला, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति और माटी की खुशबू को अपनी आवाज़ से जन-जन तक पहुँचाने वाले सुप्रसिद्ध गायक हिरेश सिन्हा को इस वर्ष शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है। चारामा क्षेत्र के ग्राम सिरसिदा निवासी हिरेश सिन्हा को यह सम्मान उनके उत्कृष्ट लोकगायन, छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रचार-प्रसार और जनसरोकारों से जुड़े गीतों के लिए प्रदान किया गया।