मनिहारी: चार महीने बाद सोमवार को फिर शुरू हुआ यात्री जहाज, यात्रियों में खुशी की लहर
मनिहारी–साहिबगंज के बीच चलने वाली अंतरराज्यीय फेरी सेवा चार महीने बाद सोमवार को पुनः शुरू हो गई। साहिबगंज प्रशासन द्वारा स्वीकृति मिलने के बाद पहला यात्री जहाज ‘मनिहारी’ दोपहर 1 बजे घाट पर पहुंचा। जहाज को देख यात्रियों और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।मौके पर मौजूद नगर के पूर्व उप मुख्य पार्षद ने सोमवार को2 बजे बताया कि मालवाहक जहाज भी जल्द शुरू होगा