दुमका: BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने गांदो बूथ पर सुनी प्रधानमंत्री के 'मन की बात'
Dumka, Dumka | Nov 30, 2025 आज रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एक दिवसीय दौरे पर दुमका पहुंचे। दुमका प्रखंड के गांदो स्थित बूथ संख्या 76 पर दिन के 11 बजे के करीब कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। मौके पर काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जन प्रेरक कार्यक्रम है