बंगाणा: बुधान में ₹18 लाख से निर्मित भारत निर्माण सेवा केंद्र का उद्घाटन विधायक विवेक शर्मा ने किया
Bangana, Una | Nov 12, 2025 बुधवार को कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बुधान में भारत निर्माण सेवा केंद्र का उद्घाटन किया। लगभग 18 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस आधुनिक सेवा केंद्र से अब क्षेत्र के लोगों को कई सरकारी व प्रशासनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि यह सेवा केंद्र ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।