बालोद जिला मुख्यालय के एनएच-930 किनारे फायर स्टेशन निर्माण के लिए आरक्षित 0.55 हेक्टेयर शासकीय जमीन पर पुलिस विभाग ने आपत्ति दर्ज की है। सोमवार शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार पुलिस का कहना है कि यह जमीन दो कॉलोनियों के बीच है, जहां 100 से अधिक क्वार्टर हैं और पार्किंग, वॉक व बच्चों के खेलने की जगह नहीं बचेगी, इसलिए फायर स्टेशन के लिए वैकल्पिक जमीन खोजी जाए