चाईबासा: केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के अंश शर्मा राज्य स्तरीय विज्ञान शिविर के लिए चयनित
केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु के कक्षा 7 ‘A’ के छात्र अंश शर्मा का चयन विद्यार्थी विज्ञान मंथन (VVM) 2025-26 के राज्य स्तरीय शिविर के लिए हुआ है। यह विद्यालय के लिए सम्मान की बात है।इस वर्ष राज्य भर के विभिन्न विद्यालयों से कुल 180 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। इन्हीं में अंश शर्मा भी शामिल हैं, जिन्होंने विद्यालय का नाम उज्ज्वल किया है।