कासगंज: बढ़ारी कला गांव के समीप अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलटा, हादसे में ई-रिक्शा चालक घायल हुआ
हादसा कासगंज जिले के बढ़ारी कला गांव के समीप हुआ। जंहा हरीश चंद्र नाम का युवक ई रिक्शा लेकर जा रहा था। तभी अचानक ई रिक्शा के सामने जानवर आ गया। जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज़ के लिए अस्पताल भेजा गया है। जानकारी रविवार रात 8 बजे मिली।