खुसरूपुर: भाजपा नेता रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का उद्घाटन किया
खुसरूपुर पीएचसी में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार कार्यक्रम का भाजपा के पूर्व विधायक रणविजय सिंह उर्फ लल्लू मुखिया ने फीता काटकर उद्घाटन किया है। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम 15 दिनों तक चलना है। जिसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के सभी महिलाओं को स्वास्थ्य जांच कर उचित इलाज करना है नारी स्वस्थ होगी तभी परिवार सशक्त होगा।