मथुरा: जिला अस्पताल में आग लगने की सूचना से मरीज हुए परेशान, ऑक्सीजन प्लांट से निकली थी हल्की सी चिंगारी
जिला अस्पताल में आग लगने की सूचना से मरीज और स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया मरीजों ने उस वक्त राहत की सास की जब उन्हें पता चला कि ऑक्सीजन प्लांट के इलेक्ट्रिक बोर्ड में हल्की सी चिंगारी निकली थी जिसे फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही जिला अस्पताल के स्टाफ ने बुझा दिया था