Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Iyc
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Haryana

*12 वर्षों में बदला भारत का स्वरूप, सेवा, सुशासन और विकास की नई गाथा : उषा बिरला* हमीरपुर 9जून2026। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री उषा बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को देश के विकास, सुशासन और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताया है। उषा बिरला ने कहा कि जब नियत साफ हो, नीति स्पष्ट हो और संकल्प दृढ़ हो, तब विकास की नई ऊंचाइयाँ तय होती हैं। पिछले 12 वर्षों में भारत ने अनेक ऐतिहासिक निर्णयों और उपलब्धियों के माध्यम से विश्व मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का भव्य निर्माण करोड़ों देशवासियों की आस्था का सम्मान है, वहीं मुस्लिम बहनों को तीन तलाक जैसी कुप्रथा से मुक्ति दिलाकर महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को सशक्त किया गया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर क्षेत्र को देश की मुख्यधारा से और अधिक मजबूती से जोड़ा गया तथा विकास के नए द्वार खोले गए। इसके साथ ही गरीब कल्याण, डिजिटल भारत, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छ भारत अभियान, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी अनेक जनहितकारी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उषा बिरला ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भी जनप्रिय सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से विकास कार्यों को नई गति मिली है। सड़क, खेल, शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएँ क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित हुई हैं। उन्होंने कहा कि यह 12 वर्ष केवल शासन के नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, सेवा और विकास के 12 वर्ष हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मजबूती से अग्रसर है। "12 साल सेवा के, 12 साल विश्वास के, 12 साल विकास के।

Dharamshala, Kangra | Jun 9, 2026

MORE NEWS

हमीरपुर बाईपास से शातिरों ने चुराई गाड़ी, सीसीटीवी में हुई घटना कैद, मामले की जांच में जुटी पुलिस

हमीरपुर बाईपास से शातिरों ने चुराई गाड़ी, सीसीटीवी में हुई घटना कैद, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Dharamshala, Kangra | Jun 9, 2026

*हिमाचल के 6 वीरता पदक विजेताओं को अनुराग ठाकुर ने दी बधाई; समीरपुर में पूर्व सैनिकों से भी की भेंट*

/हमीरपुर, 09 जून 2026:*

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा वीरता पुरस्कारों से सम्मानित हिमाचल प्रदेश के छह वीर सपूतों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर अर्शदीप सिंह ठाकुर को वीर चक्र, मेजर अंशुल बाल्टू को शौर्य चक्र, कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर को शौर्य चक्र, लेफ्टिनेंट कमांडर सूरज पराशर को शौर्य चक्र, नायब सूबेदार सतीश कुमार को वीर चक्र तथा अमर बलिदानी लांस दफादार बलदेव चंद को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर पूरे प्रदेश की ओर से सम्मान और शुभकामनाएं दीं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी कहा जाता है, क्योंकि छोटा राज्य होने के बावजूद देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए यहां के युवाओं की भूमिका सदैव अग्रणी रही है। 8 जून 2026 की संध्या ने इस पहाड़ी राज्य के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के छह वीर सपूतों को उनके असाधारण साहस, पराक्रम और राष्ट्रसेवा के लिए शौर्य चक्र एवं वीर चक्र से अलंकृत किया।

उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में जब हिमाचल प्रदेश के सीने पर चार शौर्य चक्र और दो वीर चक्र अलंकृत हुए, तो प्रदेश के हर नागरिक का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। यह सम्मान केवल संबंधित सैनिकों और उनके परिवारों का नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का सम्मान है। इन वीर जवानों ने कठिनतम परिस्थितियों में अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का परिचय देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के वीर सैनिकों की गौरवशाली परंपरा सदैव देश की रक्षा के लिए समर्पित रही है। प्रदेश के युवाओं में सेना के प्रति समर्पण, अनुशासन और देशभक्ति की भावना आज भी उतनी ही प्रबल है, जिसका प्रमाण इन वीरता पुरस्कारों के रूप में पूरे देश के सामने आया है।

इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने अपने समीरपुर स्थित आवास पर पूर्व सैनिकों एवं रक्षा सेवाओं से जुड़े वरिष्ठ जनों से भी भेंट की तथा देश सेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव, त्याग और समर्पण से समाज तथा युवा पीढ़ी निरंतर प्रेरणा प्राप्त करती है।

*हिमाचल के 6 वीरता पदक विजेताओं को अनुराग ठाकुर ने दी बधाई; समीरपुर में पूर्व सैनिकों से भी की भेंट* /हमीरपुर, 09 जून 2026:* पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू द्वारा वीरता पुरस्कारों से सम्मानित हिमाचल प्रदेश के छह वीर सपूतों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्क्वाड्रन लीडर अर्शदीप सिंह ठाकुर को वीर चक्र, मेजर अंशुल बाल्टू को शौर्य चक्र, कैप्टन योगेंद्र सिंह ठाकुर को शौर्य चक्र, लेफ्टिनेंट कमांडर सूरज पराशर को शौर्य चक्र, नायब सूबेदार सतीश कुमार को वीर चक्र तथा अमर बलिदानी लांस दफादार बलदेव चंद को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किए जाने पर पूरे प्रदेश की ओर से सम्मान और शुभकामनाएं दीं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के साथ-साथ वीरभूमि भी कहा जाता है, क्योंकि छोटा राज्य होने के बावजूद देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए यहां के युवाओं की भूमिका सदैव अग्रणी रही है। 8 जून 2026 की संध्या ने इस पहाड़ी राज्य के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया, जब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य के छह वीर सपूतों को उनके असाधारण साहस, पराक्रम और राष्ट्रसेवा के लिए शौर्य चक्र एवं वीर चक्र से अलंकृत किया। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक क्षण में जब हिमाचल प्रदेश के सीने पर चार शौर्य चक्र और दो वीर चक्र अलंकृत हुए, तो प्रदेश के हर नागरिक का सिर गर्व से ऊंचा हो गया। यह सम्मान केवल संबंधित सैनिकों और उनके परिवारों का नहीं, बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश का सम्मान है। इन वीर जवानों ने कठिनतम परिस्थितियों में अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति का परिचय देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के वीर सैनिकों की गौरवशाली परंपरा सदैव देश की रक्षा के लिए समर्पित रही है। प्रदेश के युवाओं में सेना के प्रति समर्पण, अनुशासन और देशभक्ति की भावना आज भी उतनी ही प्रबल है, जिसका प्रमाण इन वीरता पुरस्कारों के रूप में पूरे देश के सामने आया है। इस अवसर पर अनुराग ठाकुर ने अपने समीरपुर स्थित आवास पर पूर्व सैनिकों एवं रक्षा सेवाओं से जुड़े वरिष्ठ जनों से भी भेंट की तथा देश सेवा में उनके अमूल्य योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिक राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं, जिनके अनुभव, त्याग और समर्पण से समाज तथा युवा पीढ़ी निरंतर प्रेरणा प्राप्त करती है।

Dharamshala, Kangra | Jun 9, 2026

धर्मशाला में प्रशासनिक मैनेजमेंट सिस्टम हुआ फेल, नारोजी रोड़ में ट्रैफिक जाम में एक घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस, क्या रहे कारण देखें इस वीडियो में ।
#himachalpradesh #dharmsala #meclodganj #ambulance #trafficjam #followers #highlights

धर्मशाला में प्रशासनिक मैनेजमेंट सिस्टम हुआ फेल, नारोजी रोड़ में ट्रैफिक जाम में एक घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस, क्या रहे कारण देखें इस वीडियो में । #himachalpradesh #dharmsala #meclodganj #ambulance #trafficjam #followers #highlights

Dharamshala, Kangra | Jun 9, 2026