केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी का विंध्याचल आगमन, मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन-पूजन
मिर्जापुर। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की पत्नी के विंध्याचल आगमन पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें मां विंध्यवासिनी का प्रसाद स्वरूप चुनरी भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके उपरांत उन्होंने विश्व प्रसिद्ध मां विंध्यवासिनी धाम में पहुंचकर विधि-विधान से मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन किया तथा देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
दर्शन-पूजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिर प्रशासन द्वारा दर्शन-पूजन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।