महागामा: महागामा रेफरल अस्पताल में “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान का शुभारंभ
Mahagama, Godda | Sep 17, 2025 महागामा रेफरल अस्पताल परिसर में आज “स्वस्थ नारी सशक्त परिवार” अभियान कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद सदस्य बीबी नगमा आरा, याहिया सिद्दीकी, पूर्व मुखिया संध मेहरमा अध्यक्ष शंकर राम, मुन्ना राजा, शोएब, एवं चिकित्सा प्रभारी डॉ. खालिद अंजुम ने संयुक्त रूप से किया।