मोहनपुर: मोहनपुर पुलिस ने तीन अलग-अलग जगहों से 6 लोगों को किया गिरफ्तार
Mohanpur, Gaya | Nov 30, 2025 मोहनपुर थाने कीे पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह से अलग-अलग मामलों में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने रविवार को शाम 4 बजे बताया कि थाना क्षेत्र के इटहरी से मारपीट के आरोपी मुनेश्वर पासवान और गनौरी पासवान को गिरफ्तार किया गया है जबकि बेलटुटी मामले में महेंद्र मांझी, लखन यादव, मुन्नीलाल सिंह और बृजेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है।