अशोक नगर: जेबीएस कॉलोनी से 25 करोड़ के दुर्लभ सांप की तस्करी करते दो आरोपी गिरफ्तार
अशोकनगर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दुर्लभ प्रजाति के रेड सैंड बोआ साँप के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस दो-मुँहे साँप की कीमत 5 करोड़ से 25 करोड़ रुपए तक बताई जाती है। आरोपियों को राजस्थान से मोटरसाइकिल द्वारा साँप लाते समय पकड़ा गया। SP ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया।