धारी: ग्राम पंचायत देवनगर पलड़ा में लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए डैम के छह महीने में टूटने पर लोगों ने जताई नाराजगी
Dhari, Nainital | Oct 29, 2025 धारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवनगर पलड़ा में लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनाए गए डैम के छह महीने में ही टूटने पर लोगों ने नाराजगी व्यक्त की है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने भीमताल में लघु सिंचाई विभाग कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया।