फरीदपुर: फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोखा में बारिश के कारण नींद में एक बालक छत से गिरा, अस्पताल में कराया गया भर्ती
फरीदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंदोखा के रहने वाले बालक अमन के परिजनों ने बुधवार समय लगभग रात के 11:00 बजे अस्पताल परिसर में जानकारी देते हुए बताया। बालक छत पर सो रहा था अचानक से बारिश आ गई तभी वह उतरकर नीचे आ रहा था नींद में छत से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया परिजनों ने एंबुलेंस के जरिए बालक को अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है