महसी: बेहटाभया में नवनिर्मित गौ आश्रय स्थल का विधायक ने पूजन अर्चन के साथ किया शुभारंभ,संरक्षित होंगे बेसहारा गौवंश
तेजवापुर ब्लॉक क्षेत्र के बेहटाभया गांव में बृहद गौ आश्रय स्थल का विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने लोकार्पण किया। इस दौरान वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। पंडित जी ने विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। विधायक ने कहा कि गौ आश्रय स्थल बन जाने से क्षेत्र में घूम रहे तमाम बेसहारा गौवंश को संरक्षित करने में सुविधा मिलेगी। जिससे किसानों की फसल बर्बाद नहीं होगी।