आरा: पूर्वी गुमटी पर बने लाइट फुटओवर ब्रिज का सांसद सुदामा प्रसाद ने किया निरीक्षण, मौके पर रेलवे अधिकारी भी रहे मौजूद
Arrah, Bhojpur | May 21, 2025 स्थानीय सांसद सुदामा प्रसाद ने बुधवार को आरा रेलवे जंक्शन और पूर्वी गुमटी पर फुटओवर ब्रिज का पुनः शुरू हुये निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. सबसे पहले सांसद सुदामा प्रसाद फुटओवर ब्रिज का निर्माण कार्य स्थल पूर्वी गुमटी पहुंचे, जहां लगभग 2.5 करोड़ की लागत से बन रहे ब्रिज का गाटर बन कर लगभग तैयार है. ब्रिज की लंबाई 62 मीटर और रैंप की लंबाई 132 मीटर की होगी.